उप्र : नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत

Ads

उप्र : नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 12:25 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र), सात सितंबर (भाषा) शाहजहांपुर जिले में सोमवार को नदी में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के पतराजपुर गांव में रहने वाले चार बच्चे आज सुबह कैमुआ नदी में नहाने गए थे जिनमें से दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गये।

उन्होंने बताया कि उनके साथी दो बच्चों ने उन्हें डूबते देखकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने गहरे पानी में डूबे करन (10) तथा विनय (12) को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कुमार ने कहा कि पूरे जिले में कई नदियों में भीषण बाढ़ के चलते ज्यादा पानी है ऐसे में नदियों और तालाबों में जाने से लोगों को बचना चाहिए।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा