Reported By: Nafees Khan
,Sagar Toxic Liquor Case | Photo Credit: AI
सागर: Sagar Toxic Liquor Case सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 109 लोग अस्पताल में भर्ती है। (Banda Sagar liquor tragedy) पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
Sagar Toxic Liquor Case दरअसल,बंडा क्षेत्र के 4 ग्रामों में 4 और 5 सितंबर के दौरान कथित तौर पर शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बंडा और सागर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते मौतों का सिलसिला शुरू हो गया और अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बंडा थाने में 30 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है और अबतक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर पुलिस की टीमें अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही हैं। अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वही,लापरवाही के आरोप में आबकारी और पुलिस विभाग के 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। इसी बीच देर रात डिप्टी सीएम एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर इलाज और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।