कौशांबी में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
कौशांबी में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
कौशांबी (उप्र), नौ मार्च (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के गणपा गांव निवासी लक्ष्मण (28) रविवार देर रात अपने चचेरे भाई अंकित (15) के साथ संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
उसने बताया कि इस घटना में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
भाषा सं सलीम खारी
खारी

Facebook


