शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल

शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल

शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल
Modified Date: August 21, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: August 21, 2026 4:34 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र) 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा नवादा मोड़ पर हुआ, जब कांवड़िये गंगा नदी के कछला घाट से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक पलट गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई।

मृतकों की पहचान गुड्डू (25) और अमन (22) के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बमयां गांव के करीब 15 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि वे गंगा से जल लेने के लिए कछला घाट गए थे और हादसे के समय गोला गोकर्णनाथ लौट रहे थे।

घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में