आगरा में ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत

Ads

आगरा में ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 29, 2024 / 08:53 PM IST,
    Updated On - July 29, 2024 / 08:53 PM IST

आगरा, 29 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से दो कंवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सैंया थाना क्षेत्र में हुई जब एक अज्ञात ट्रक ने कावंड़ लेकर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी।

सैंया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान मध्यप्रदेश के निवासी रविंद्र (24) और जियानी (34) के रूप में हुई जो सोरों एटा से कांवड़ लेकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं खारी

खारी