इटावा में टैंकर से कार टकराने से दो की मौत

इटावा में टैंकर से कार टकराने से दो की मौत

इटावा में टैंकर से कार टकराने से दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 12, 2022 5:27 pm IST

इटावा (उप्र) 12 अप्रैल (भाषा) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को पानी के टैंकर से तेज रफ्तार कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

इटावा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार थानाक्षेत्र में मंगलवार को डिवाइडर में पौधों में पानी डाल रहे पानी के टैंकर से तेज गति कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार ओम प्रकाश (30) तथा शाहबाज खालिद (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ओमप्रकाश एवं खालिद कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे।

भाषा आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में