इटावा में बस ने ऑटो को टक्कर मारी, दो व्यक्तियों की मौत

इटावा में बस ने ऑटो को टक्कर मारी, दो व्यक्तियों की मौत

इटावा में बस ने ऑटो को टक्कर मारी, दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: May 29, 2023 / 01:50 pm IST
Published Date: May 29, 2023 1:50 pm IST

इटावा (उप्र), 29 मई (भाषा) इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने बताया कि फ़्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में यह घटना रविवार रात को हुई जब एक बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस से उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस ऑटो से जा टकराई।

उन्होंने बताया क़ि इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान फिरोजाबाद जिले के विवेक कुमार (43) और सुरेश (42) के रूप में हुई है। सात लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद बस और ट्रक चालक फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच तथा दोनों वाहनों के चालकों की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द नरेश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में