सुलतानपुर में साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत
सुलतानपुर में साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत
सुलतानपुर (उप्र), 27 मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग पर सरैया बाजार के पास हुआ।
कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि दामोदरपुर निवासी रामपूजन निषाद (50) साइकिल से सरैया स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान कादीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि रामपूजन की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार सरैया मुस्तफाबाद निवासी अनुराग (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही अनुराग की भी मौत हो गई।
मृतक रामपूजन के छोटे भाई दिलीप कुमार निषाद ने बताया कि उनके भाई खाना खाकर घर से दुकान के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द मनीषा
मनीषा

Facebook


