खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत

खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत

खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 1, 2023 / 12:19 am IST
Published Date: November 1, 2023 12:19 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने मंगलवार को बताया कि रतनपुरी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लाखन (28) और तेजवीर (26) की मौत हो गई तथा नौ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में