अमेठी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Ads

अमेठी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 09:33 AM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 09:33 AM IST

अमेठी (उप्र), 20 मार्च (भाषा) अमेठी जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार देर शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव रनकापुर के पास उस वक्त हुई जब दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

उसने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

थाना प्रभारी धीरेन्‍द्र यादव ने बताया कि घायलों को जगदीशपुर के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने ददनपुर कटारी निवासी बाबूलाल (60) और मोहब्बत पुर निवासी सोनू (17) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी