सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: May 25, 2023 / 09:56 am IST
Published Date: May 25, 2023 8:55 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर थाना उदयपुर अंतर्गत सांगीपुर मार्ग पर दो वाहनों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

उदयपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि बुधवार शाम ईंटों से भरा एक ट्रेक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था तभी दलापट्टी मोड़ के निकट वाहन अनियंत्रित हो गया और एक मोटरसाइकिल से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल सवार राम किशन यादव (70) पौत्री मंजू देवी (22) और कुलदीप मिश्रा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए ।

सत्यार्थी ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम किशन व उसकी पौत्री मंजू को मृत घोषित कर दिया , वहीं कुलदीप कि हालत गंभीर देखते हुए उसे प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सांगीपुर क्षेत्र के भैरवन गांव से थे। ट्रेक्टर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।