अज्ञात वाहन की टक्कर से तिपहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से तिपहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से तिपहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: July 13, 2023 / 10:49 pm IST
Published Date: July 13, 2023 10:49 pm IST

बरेली (उप्र), 13 जुलाई (भाषा) बरेली जिले में आंवला-बिसौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक तिपहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आंवला से सवारी लेकर एक टेंपो बगरैन की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में कसूमरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की टक्कर से तिपहिया वाहन पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में टेंपो सवार तेजपाल (40) और कल्लू (25) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई।

अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में