बाइक के पेड़ से टकराने से एक नाबालिग समेत दो की मौत, दो घायल

बाइक के पेड़ से टकराने से एक नाबालिग समेत दो की मौत, दो घायल

बाइक के पेड़ से टकराने से एक नाबालिग समेत दो की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: July 11, 2022 12:02 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र) 11 जुलाई (भाषा) शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद उनमें से एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त अरमान, रकीब और दानिश चौसाना से शामली लौट रहे थे जबकि एक अन्य युवक दूसरी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान पहले दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और इसके बाद उनमें से एक बाइक पेड़ से जा भिड़ी।

इस हादसे में अरमान (16) और रकीब (18) की मौत हो गई। अरमान की बाइक पर सवार दानिश और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द

मनीषा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में