एटा में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

एटा में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

एटा में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: February 7, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: February 7, 2026 2:49 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), सात फरवरी (भाषा) बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थानाक्षेत्र में एक वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार डिबाई थानाक्षेत्र के आयुष (23) और सूरज (25) शुक्रवार को नोएडा से डिबाई लौट रहे थे, तभी रास्ते में रात करीब 10 बजे अहमदगढ़ थानाक्षेत्र में फतेहगढ़ गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

आयुष के चाचा राजकुमार ने बताया आयुष और उसका साथी सूरज नोएडा में नौकरी करते थे और दोनों डिबाई आ रहे थे तथा फतेहगढ़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

अहमदगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में