अमेठी में अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Ads

अमेठी में अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चे समेत दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:15 AM IST

अमेठी (उप्र), 22 अप्रैल (भाषा) अमेठी में एक तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अलग सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहली घटना में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के काजिम अली गांव निवासी उजैब मोहम्मद (3) को बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय एक निजी स्कूल बस ने कुचल दिया।

ग्रोथ पब्लिक स्कूल की बस कथित तौर पर नियंत्रण से बाहर हो गई और बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी विवेक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस को जब्त कर लिया गया है। चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है।

एक अन्य घटना में, मेदन मवई गांव निवासी संतोष ओझा (लगभग 40) की मंगलवार देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर माधवपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ओझा एक शादी में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

गौरीगंज के थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों का उपयोग करके वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव