सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 23, 2022 12:28 pm IST

बलिया (उप्र) 23 जनवरी (भाषा) बलिया जिले में मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में रविवार की सुबह कार की चपेट में आने से चार वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बहदुरा गांव में रविवार सुबह एक कार ने अनियंत्रित होकर दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दिनेश शर्मा (48) एवं सोनी (चार) की मौत हो गई ।

पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि दो छात्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा देने के लिए कार से जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में बंशीबजार परीक्षा केंद्र जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में