युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को हमला करके किया घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को हमला करके किया घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 07:33 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र), 25 जून (भाषा) शाहजहांपुर जिले में देर रात घूमने पर टोके जाने से नाराज युवकों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र स्थित एक कस्बे में सिपाही विकास तथा आकाश तोमर मोटरसाइकिल से बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान रात करीब दो बजे अटल चौराहे पर दो युवक उन्हें संदिग्ध तरीके से टहलते नजर आये तो उन्होंने उनसे घूमने का कारण पूछा और घर जाने को कहा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों युवक चले गए और कहीं से डंडे ले आए और अटल चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये जिसमें दो सिपाही जख्मी हो गये।

दीक्षित ने बताया कि एक सिपाही ने दौड़ाकर अनुपम सक्सेना नामक हमलावर को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि घायल सिपाहियों को अस्पताल भेजा गया है जबकि अनुपम सक्सेना को सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित