BJP Virendra Pal Yadav Passes Away || Dr Manoj Kumar prajapati file
शाहजहांपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन से शाहजहांपुर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। (BJP Virendra Pal Yadav Passes Away) लंबे समय से बीमार चल रहे वीरेंद्र पाल सिंह यादव का दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अजय प्रताप सिंह यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
निधन की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को उनके नियामतपुर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र पाल सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक में डूबे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वीरेंद्र पाल सिंह यादव का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन और समाज के लिए महत्वपूर्ण काम किए। (BJP Virendra Pal Yadav Passes Away) उन्होंने लंबे समय तक लोगों के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भरना आसान नहीं होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वीरेंद्र पाल सिंह यादव के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी शोक है। भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शाहजहांपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाल सिंह यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति! pic.twitter.com/g7YLfyREJr
— Dr Manoj Kumar prajapati (@drmanojhamirpur) August 12, 2026
पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा
मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे
जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता
संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस
विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी