मथुरा में दो रोडवेज बसें टकराईं, 13 यात्री घायल

मथुरा में दो रोडवेज बसें टकराईं, 13 यात्री घायल

मथुरा में दो रोडवेज बसें टकराईं, 13 यात्री घायल
Modified Date: July 30, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:08 pm IST

मथुरा (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 13 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

छाता इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि यह हादसा शाम करीब चार बजे कोसीकलां थाना इलाके के कोटवन के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया।

वर्मा ने बताया कि घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए कोसीकलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में छुट्टी मिलने पर उन्हें अपनी आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई।

उन्होंने बताया कि एक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए मथुरा के जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय दोनों बसों में करीब 45 यात्री सवार थे।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में