Etawah Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार की इतनी युवतियों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Etawah Road Accident News: इटावा जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई।

Etawah Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार की इतनी युवतियों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Etawah Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: August 30, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: August 30, 2026 7:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
  • इस हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Etawah Road Accident News: इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई, जबकि छह माह के बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा एकदिल थाना क्षेत्र के बीलमपुर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुआ। उस समय निशा (26) अपने पति नीरज गोयल (28), छह माह के बेटे शिवांश, भाई आयुष (18) और बहन आशी (19) के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं।

परिवार के साथ घर लौट रही थी युवतियां

पुलिस ने बताया कि परिवार मध्यप्रदेश के भिंड जिले के इतायली गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। वे बीलमपुर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद वापस जा रहे थे। (Etawah Road Accident News) इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित रूप से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

घायलों का इलाज जारी

Etawah Road Accident News: इस हादसे में निशा और आशी की मौत हो गई, जबकि नीरज और आयुष घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि छह माह के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.