आगरा में दो किशोरों की बांध में डूबने से मौत

आगरा में दो किशोरों की बांध में डूबने से मौत

आगरा में दो किशोरों की बांध में डूबने से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 27, 2021 9:17 pm IST

आगरा (उप्र),27 जुलाई (भाषा) आगरा जिले स्थित जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनकटी गांव के दो किशोरों की मंगलवार को बांध (चेक डैम) में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय पीड़ित मवेशी चराने गए थे और पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही बनकटी गांव के पास बरसात का पानी रोकने के लिए बांध बनाया गया था। उन्होंने बताया कि 10 वर्षीय सागर और विवेक मवेशी चराने गए थे तभी उनका पैर फिसल गया जिससे वे बांध में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

जैतपुर थाना के निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में