शामली में एक शख्स की हत्या करने के दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

शामली में एक शख्स की हत्या करने के दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

शामली में एक शख्स की हत्या करने के दो वांछित अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 25, 2021 12:57 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों को दुष्कर्म पीड़िता की मदद कर रहे एक शख्स की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुकुर्ती माधव मिश्रा ने बताया कि शुभम और सन्नी पर 25,000 रुपये का इनाम था। पिछले साल इन दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि शुभम दुष्कर्म मामले में पीड़िता पर अपना बयान वापस लेने का दबाव डाल रहा था लेकिन अजय (27) नाम का व्यक्ति महिला की मदद कर रहा था।

उन्होंने बताया कि दोनों ने 16 अगस्त को अजय की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक पिस्तौल बरामद की गयी।

भाषा गोला मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में