कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत

Ads

कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 25, 2023 / 07:08 PM IST,
    Updated On - April 25, 2023 / 07:08 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) जिले के सिखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इमरान (20) और गुलशाद (15) मोटरसाइकिल से जानसठ जा रहे थे कि रास्‍ते में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के निराना गांव के पास खटीमा-पानीपत राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल