UP Road Accident News: रोडवेज बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौके पर हुई दोनों की मौत
UP Road Accident News: बदायूं जिले में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर रोडवेज की एक बस की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Image
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर।
- सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई मौत।
UP Road Accident News: बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर रोडवेज की एक बस की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बालाजी मंदिर के पास यह हादसा हुआ।
शादी में काम करने जा रहे थे चाचा-भतीजा
UP Road Accident News: कोतवाली सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान हारून (27) और उसके भतीजे नन्हे (17) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग, हारून की शादी की वीडियो व फोटो लेने उझानी कस्बे की ओर जा रहे थे, तभी बालाजी मंदिर के समीप अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बस चालक की तलाश जारी
UP Road Accident News: अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हारून की शादी 28 सितंबर को ही हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोडवेज बस के फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी। भाषा सं आनन्द जितेंद्र
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Uncle and nephew died in a road accident in Badaun
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm