कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मृत्यु

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मृत्यु

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मृत्यु
Modified Date: June 29, 2023 / 03:44 pm IST
Published Date: June 29, 2023 3:44 pm IST

बरेली (उप्र), 29 जून (भाषा) दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधौली पुलिया के पास बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा और भतीजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल नन्हे शाह (50) और उसके भतीजे शाहिबे आलम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में