मुजफ्फरनगर में कार की मोटरसाइकिल से टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत

मुजफ्फरनगर में कार की मोटरसाइकिल से टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत

मुजफ्फरनगर में कार की मोटरसाइकिल से टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत
Modified Date: August 2, 2023 / 06:53 pm IST
Published Date: August 2, 2023 6:53 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र) दो अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के छपार थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात जिले के छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराई गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सोमपाल (55) और उनके भतीजे बब्लू (34) की मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

भाषा सं आनन्द राजकुमार


लेखक के बारे में