Dpboss Satta Matka Live Kalyan Matka Result
बरेली : Couple died in road accident : उत्तर प्रदेश के बरेली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात नवाबगंज मंडी के पास पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा से आ रही कार ने दो मोटरसाइकिलों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : यहां के पूर्व पीएम ने दी महिला न्यायाधीश को धमकी, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी…
Couple died in road accident : पुलिस ने कहा कि हादसे में राजेंद्र (40) और उनकी पत्नी पुष्पा (40) की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। घायलो में ई-रिक्शा पर सवार दो और मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति शामिल हैं। बरेली के पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार बरेली से पीलीभीत की ओर जा रही थी, तभी उसके चालक ने नशे की हालत में नियंत्रण खो दिया और सड़क के दूसरी तरफ आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।