Vande Bharat: सांसदों की बगावत, ममता की आफत! बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी खेला जारी, पार्टी में बगावती तेवर के बीच आखिर कितनी तैयार है दीदी?

Ads

West Bengal Politics News: TMC के 20 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और BJP बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर गुप्त बैठक की।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 12:14 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:16 AM IST

West Bengal Politics News/ Image- associated press

HIGHLIGHTS
  • TMC के 20 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और BJP बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की।
  • बैठक में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • TMC लोकसभा सांसद काकोली घोष भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं।

West Bengal Politics News: नई दिल्ली: सोमवार को TMC के 20 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और BJP बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर गुप्त बैठक की। बैठक में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती समेत कई अहम सांसद शामिल थे। पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे भी इस बैठक में नजर आए, जिन्होंने सोमवार सुबह ही राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफे में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को ‘अराजक, भ्रष्टाचारपूर्ण और नाकाम’ बताया उन्होंने कहा सत्ता का नशा उनके सिर पर इस कदर चढ़ गया था कि उन्हें लगने लगा था कि दुनिया में कोई भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

West Bengal Politics News: इससे पहले TMC लोकसभा सांसद काकोली घोष भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं। (West Bengal Politics News) पूर्व TMC सांसद काकोली घोष ने कहा है कि 20 सांसद NDA को समर्थन देने के फैसले पर पहुंच गए हैं और लोकसभा स्पीकर को पत्र भी भेज दिया गया है। इधर इन खबरों पर बीजेपी ने चुटकी ली। बीजेपी नेता संवित पात्रा ने कहा TMC को आपस में बैठक करनी चाहिए..आग लगी होगी, तभी तो धुआं उठ रहा है।

इससे पहले भी 3 जून को TMC के 58 विधायकों ने पार्टी से औपचारिक रूप से बगावत की थी। उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना और विधानसभा स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपा। TMC के कुल 80 विधायकों में से 58 का जाना..ये पार्टी के 28 साल के इतिहास में सबसे बड़ी टूट है।

West Bengal Politics News: लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। 20 सांसदों ने BJP के समर्थन का फैसला किया है और स्पीकर को जानकारी भी दे दी है। (West Bengal Politics News)  ऐसे में साफ है कि ममता बनर्जी की पार्टी एक बड़े संकट में फंस चुकी है। अब सवाल ये है कि क्या TMC अब पूरी तरह टूट जाएगी? या ममता फिर से मुश्किल से उबर कर कमबैक करेंगी?

इन्हे भी पढ़ें:-