केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Modified Date: May 16, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: May 16, 2026 6:55 pm IST

गोरखपुर, 16 मई (भाषा) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और लोकमंगल की कामना की।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हरदीप सिंह पुरी ने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री को सम्मानस्वरूप ‘शिवगोरक्ष’ अंगवस्त्र भेंट किया।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में