केंद्रीय मंत्री ने उप्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजना की समीक्षा की
केंद्रीय मंत्री ने उप्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजना की समीक्षा की
लखनऊ, 18 सितंबर (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक उच्च स्तरीय बैठक में वायु प्रदूषण को रोकने संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा की।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रोकने के उपायों के तहत पुराने वाहनों, राज्य की नयी इलेक्ट्रिक वाहन नीति, इलेक्ट्रिक बसों, अनिवार्य प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों (पीयूसी) और एग्रीगेटर वाहनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत सर्वे किए गए 130 शहरों में लखनऊ ने स्वच्छ हवा के लिए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर समेत राज्य के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आठ जिलों में वायु प्रदूषण को रोकने की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।
भाषा आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


