उप्र: बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्र की मौत

उप्र: बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्र की मौत

उप्र: बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्र की मौत
Modified Date: August 11, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: August 11, 2026 4:18 pm IST

बलिया, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे छठी कक्षा के एक छात्र की ई-रिक्शा की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मिड्ढा गांव निवासी अर्पित कुमार पांडेय (11) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से विद्यालय की ओर जा रहा था और इसी दौरान गड़वार-बलिया मार्ग पर सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि अर्पित कक्षा छह का छात्र था।

थाना प्रभारी के मुताबिक, मृतक के पिता सुनील की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में