सोनभद्र, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की बेलन नदी में नहाते समय मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
घोरावल थाना प्रभारी (एसएचओ) ब्रजेश सिंह ने बताया कि आदर्श नदी में नहाने गया था कि तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला।
अधिकारी ने बताया कि बच्चे को घोरावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र