उप्र: ‘डायल 112’ की पुलिस टीम से मारपीट के आरोपियों पर मामला दर्ज

उप्र: ‘डायल 112’ की पुलिस टीम से मारपीट के आरोपियों पर मामला दर्ज

उप्र: ‘डायल 112’ की पुलिस टीम से मारपीट के आरोपियों पर मामला दर्ज
Modified Date: May 27, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: May 27, 2026 6:55 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 27 मई (भाषा) सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थानाक्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंची ‘यूपी डायल 112’ की पुलिस टीम के साथ मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी धनपतगंज अंजू मिश्रा ने बुधवार को बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर ‘डायल 112’ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुशवाहा अपने साथी विश्वनाथ और होमगार्ड चालक सुनील सिंह के साथ पियारी का पुरवा गांव पहुंचे जहां मौके पर मोहम्मद आजाद अहमद और जिमरातन (दो पक्षों) के बीच विवाद चल रहा था।

मिश्रा के अनुसार पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन द्वितीय पक्ष की महिला जिमरातन अचानक उग्र हो गई और उसने फोन कर तुरंत अपने रिश्तेदारों- कज्जन, मुमताज, फुरकान, इरफान और कुछ अज्ञात को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और टीम के साथियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर वे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में