UP Crime News: मोबाइल चोरी के शक में युवक से बर्बरता, बचाव करने आए पिता के साथ युवकों ने किया ऐसा काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

UP Crime News: चित्रकूट जिले में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी।

UP Crime News: मोबाइल चोरी के शक में युवक से बर्बरता, बचाव करने आए पिता के साथ युवकों ने किया ऐसा काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

UP Crime News/ image source: ibc24

Modified Date: May 31, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: May 31, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में व्यक्ति की चाकू मरकर हत्या।
  • मोबाइल फोन चोरी के शक में की गई व्यक्ति की हत्या।
  • वारदात के बाद आरोपी हुए फरार।

UP Crime News: बांदा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रविवार को मोबाइल फोन चोरी के शक में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े तीन बजे मंदाकिनी नदी के घाट पर पुल के नजदीक कुछ युवक नहा रहे थे कि तभी रवि निषाद, गुरू निषाद और रिंकू निषाद ने मोबाइल फोन चोरी का आरोप (UP Crime News) लगाकर विजय निषाद (18) से झगड़ा शुरू कर दिया।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

UP Crime News: एसपी ने बताया कि हमलावरों ने शोर सुनकर बीच-बचाव करने गए विजय के पिता बिट्टी निषाद (40) के गले पर चाकू से वार कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। (UP Crime News) एसपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल बिट्टी निषाद को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.