उप्र : फतेहपुर में खुले सेफ्टिक टैंक में गिरे भाई-बहन की मौत

Ads

उप्र : फतेहपुर में खुले सेफ्टिक टैंक में गिरे भाई-बहन की मौत

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 01:51 PM IST

बांदा (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) बांदा से सटे फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा