Banda Road Accident: सड़क पर मचा तांडव! चंद मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, नहीं समझ पाए सड़क किनारे खड़े लोग, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां

Ads

Banda Road Accident: सड़क पर मचा तांडव! चंद मिनटों में बदल गया पूरा माहौल, नहीं समझ पाए सड़क किनारे खड़े लोग, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 12:32 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 09:50 AM IST

Banda Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बिसंडा कस्बे के पास बड़ा हादसा
  • 6 लोगों की मौत
  • ट्रक चालक फरार

बांदा: Banda Road Accident उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम बालू से लदे ट्रक के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (UP Road Accident) पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एस. ने बताया कि बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे बिसंडा कस्बे से पहले लौली-शिव गांव के नजदीक बालू से लदे ट्रक ने घूरी गांव के सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर (61) को कुचल दिया, (Truck Accident News) जिससे उनकी घटनास्थल में ही मौत हो गई। रामेश्वर साइकिल से कहीं जा रहे थे।

Banda Accident News उन्होंने बताया कि शिक्षक की मौत के बाद कुछ लोगों ने भाग रहे ट्रक का मोटरसाइकिल से पीछा किया, इसी दौरान हड़बड़ाहट में ट्रक ड्राइवर ने बिसंडा कस्बे के आगे ओरन रोड़ पर नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और उसी के ऊपर ट्रक पलट गया। उन्होंने बताया कि इससे रिक्शा सवार चार लोगों- ममता (48), रिक्शा चालक राकेश (45), शाहबाज (12) और मुबीन (40) की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोहनलाल (50) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस सड़क हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है, जबकि घायल चार अन्य लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें एक तीन माह की बच्ची शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

बिसंडा कस्बे के पास लौली-शिव गांव और नाथू तालाब के पास।

कितने लोगों की मौत हुई?

कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

कितने लोग घायल हुए हैं?

चार लोग घायल हैं, जिनमें एक तीन माह की बच्ची भी शामिल है।