Banda Road Accident News: बुजुर्ग को कुचलने के बाद ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

Ads

Banda Road Accident News: बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम बालू से लदे ट्रक के नीचे आने से पांच लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 10:37 PM IST

Banda Road Accident News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • बुजुर्ग को कुचलने के बाद ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर।
  • हादसे में अब तक पांच लोगों की हुई मौत।

Banda Road Accident News: बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार शाम बालू से लदे ट्रक के नीचे आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवराज ने बताया कि बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे बिसंडा कस्बे से पहले लौली-शिव गांव के नजदीक बालू से लदे ट्रक ने घूरी गांव के सेवानिवृत शिक्षक रामेश्वर (61) को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल में ही मौत हो गई।

बुजुर्ग को कुचलने के बाद ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शिक्षक की मौत के बाद कुछ लोगों ने भाग रहे ट्रक का मोटरसाइकिल से पीछा किया, (Banda Road Accident News) इसी दौरान हड़बड़ाहट में ट्रक ड्राइवर ने बिसंडा कस्बे के आगे ओरन रोड़ पर नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक पलट गया।

पांच घायलों का इलाज जारी

Banda Road Accident News: अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस हादसे में रिक्शा पर सवार चार लोगों– ममता (48), राकेश (45), शाहबाज (12) और नवीन (40) की घटनास्थल में मौत हो गई है जो कुर्रही गांव के रहने वाले थे। शिवराज ने बताया कि इस सड़क हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है। (Banda Road Accident News) उन्होंने कहा कि ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-