Jabalpur Murder Case: दोस्त ने अपने ही दोस्त की मां को उतारा मौत के घाट, कुएं में फेंकी लाश, सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन

Ads

Jabalpur Murder Case: जबलपुर में जरा सी लालच के चक्कर में एक शख़्स ने अपने ही दोस्त की मां की नृशंस हत्या कर दी।

Jabalpur Murder Case/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में दोस्त की मां की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
  • चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक ने पहचान होने पर की हत्या
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद किए

Jabalpur Murder Case: जबलपुर में जरा सी लालच के चक्कर में एक शख़्स ने अपने ही दोस्त की मां की नृशंस हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोस्त के घर पर नहीं होने के दौरान आरोपी दोस्त के घर चोरी करने पहुंचा, जहां दोस्त की मां ने उसे देख लिया और आरोपी ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी कातिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिस युवक को परिवार अपना करीबी मानता था, उसी ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या (Jabalpur Murder Case) कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के मंगलसूत्र और पायल भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रांझी थाना क्षेत्र में 27 मई को 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा का शव उनके घर के पास स्थित कुएं में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कई संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।

सबूत मिटाने कुएं में फेंका शव

Jabalpur Murder Case पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोपाल मिश्रा मृतिका के बेटे का करीबी दोस्त है। उसे इस बात की जानकारी थी कि पुष्पा शर्मा का बेटा गांव गया हुआ है और बुजुर्ग महिला घर में अकेली हैं। इसी का फायदा उठाते हुए गोपाल चोरी की नीयत से घर में घुसा लेकिन घर के अंदर बुजुर्ग महिला ने उसे पहचान लिया और अपनी पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया, इतना ही नहीं, वह महिला का मंगलसूत्र और पायल भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें

यह घटना जबलपुर के किस क्षेत्र की है?

यह मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र का है।

मृत महिला की पहचान क्या है?

मृतका की पहचान 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा के रूप में हुई है।

आरोपी कौन है?

आरोपी गोपाल मिश्रा है, जो मृतका के बेटे का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

हत्या की वजह क्या थी?

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी करने घर में घुसा था। महिला द्वारा पहचान लिए जाने पर उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी से क्या बरामद किया?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र और पायल बरामद किए हैं।