उप्र: काल्पनिक व्यापारिक लेनदेन दिखाने के लिए फर्जी फर्म स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज

उप्र: काल्पनिक व्यापारिक लेनदेन दिखाने के लिए फर्जी फर्म स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज

उप्र: काल्पनिक व्यापारिक लेनदेन दिखाने के लिए फर्जी फर्म स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज
Modified Date: May 27, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: May 27, 2026 11:13 pm IST

भदोही (उप्र), 27 मई (भाषा) राजस्थान के एक व्यक्ति के खिलाफ जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जीएसटी नंबर प्राप्त करने और करोड़ों रुपये के काल्पनिक व्यापारिक लेनदेन दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक फर्जी फर्म स्थापित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब उप श्रम आयुक्त (राज्य कर सेवा, मिर्जापुर मंडल) कंचन तिवारी ने भदोही शहर के अजीमउल्लाह चौराहा में पंजीकृत एम के एंटरप्राइजेज नामक फर्म का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पंजीकृत पते पर फर्म से संबंधित कोई व्यक्ति या कार्यालय नहीं मिला।

तिवारी ने बताया की मौके पर आंबे कम्युनिकेशंस और इसके मालिक तापस गुप्ता मिले। इसके साथ मां शक्ति इंटरप्राइजेज फर्म के शुभम गुप्ता मिले और दोनों ने बताया कि मनीष प्रजापति ने सारे कागज़ात फ़र्ज़ी लगाकर जीएसटी नंबर साल 2024 में हासिल किया और साल 2026 तक कुल 59 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी खरीद और 55,71,58,512 रूपये का फर्जी लेनदेन दिखाया।

उन्होंने बताया इस खरीद बिक्री से मनीष प्रजापति ने 12.62 करोड़ रुपये आय अर्जित करना बताया है। ये पूरी तरफ से फ़र्ज़ी फर्म, लेनदेन से जुड़ा और राज्य सेवा कर का गंभीर आपराधिक मामला है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया उप श्रमायुक्त कंचन तिवारी की तहरीर पर मनीष प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में