मुख्यमंत्री योगी ने नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की

मुख्यमंत्री योगी ने नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की

मुख्यमंत्री योगी ने नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की
Modified Date: March 9, 2023 / 03:21 pm IST
Published Date: March 9, 2023 3:21 pm IST

गोरखपुर, नौ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, गणेश एवं भैरव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मंदिर परिसर में गोशाला के पास श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, प्रभु गणेश व कालभैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विगत सात दिन से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज वैदिक विधि विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र समेत 13 पुरोहितों ने आनुष्ठानिक कार्यक्रम पूर्ण कराए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ब्राह्मण एवं साधु भोज तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

भाषा सलीम मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में