उप्र: बिजनौर जेल में सजायाफ्ता कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की

Ads

उप्र: बिजनौर जेल में सजायाफ्ता कैदी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 10:08 PM IST

बिजनौर, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला कारागार में रविवार दोपहर लूट के एक मामले में सजायाफ्ता कैदी ने पेड़ पर फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी दीपक (30) ने जेल परिसर में पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दीपक आदतन अपराधी था और उस पर लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, दोपहर में कैदियों को भोजन के लिए बैरक से बाहर निकाला गया था कि तभी दीपक ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र