UP Crime News: स्कूल बस में हैवानियत की हदें पार, खून से लथपथ घर लौटी 4 साल की मासूम, आपबीती सुनकर दहल जाएगा कलेजा /image: Social Media
जौनपुर। UP Crime News: यूपी जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां एक फ्रेंचाइजी स्कूल की बस में परिचालक चार साल की बच्ची से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिया गया है।
UP Crime News मिली जानकारी के अनुसार बक्शा क्षेत्र में फ्रेंचाइजी से संचालित एक निजी स्कूल में जौनपुर शहर के एक मोहल्ले की चार साल बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। वह स्कूल बस से ही आती-जाती है। आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची बस से स्कूल गई थी। बस में परिचालक रोहित चौहान ने मासूम से दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर खून से सने कपड़े देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल स्कूल और थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो ऐक्ट (POCSO Act Case) में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें