उप्र: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

उप्र: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

उप्र: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: September 15, 2021 7:55 pm IST

बिजनौर, 15 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, थाना हल्दौर क्षेत्र के पावटी के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार चालक अफजाल (25) के अलावा उसमें सवार मुन्नी (48), रोशन (28), ईशान (3) और अरहान (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान अफजाल की मौत हो गई।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में