उप्र: आगरा में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाई

उप्र: आगरा में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाई

उप्र: आगरा में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाई
Modified Date: January 13, 2024 / 10:09 pm IST
Published Date: January 13, 2024 10:09 pm IST

आगरा, 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए पांचवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार, ‘‘कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे।’’

आदेश के अनुसार शीतलहर को देखते हुए कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जो कि स्कूल अब सुबह 11 से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे।

भाषा सं खारी

खारी


लेखक के बारे में