UP Crime News: क्लिनिक में भतीजे ने कर दिया चाची के साथ कांड, इस हाल में मिली महिला, देखकर पति के भी उड़े होश

UP Crime News: बलिया जिले के नगरा कस्बे में एक क्लीनिक संचालिका की हत्या के आरोप में उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।

UP Crime News: क्लिनिक में भतीजे ने कर दिया चाची के साथ कांड, इस हाल में मिली महिला, देखकर पति के भी उड़े होश

UP Crime News/image: Social Media

Modified Date: August 12, 2026 / 10:10 am IST
Published Date: August 12, 2026 10:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • बलिया जिले के नगरा कस्बे में भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी।
  • पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News: बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा कस्बे में एक क्लीनिक संचालिका की हत्या के आरोप में उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि खारी गांव में बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय नेता सियाराम की पत्नी कंचन भारती (35) पिछले करीब एक वर्ष से नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित करती थीं। पुलिस ने बताया कि भारती को शाम को आमतौर पर कभी उनके पति सियाराम तो कभी भतीजा ओंकारेश्वर क्लीनिक से घर लेकर आते थे लेकिन मंगलवार देर शाम तक भारती के घर नहीं पहुंचने पर सियाराम उन्हें लेने क्लीनिक पहुंचे, जहां उन्होंने भारती का खून से लथपथ शव देखा।

क्या है पूरा मामला?

UP Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुक्ला ने बताया कि सियाराम की तहरीर के आधार पर ओंकारेश्वर के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्ला के मुताबिक, सियाराम ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजे ने लोहे की छड़ से प्रहार कर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने ओंकारेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि भारती की मौत सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार किए जाने के कारण हुई।

इन्हें भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.