उप्र : धर्मांतरण की कोशिश को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका को मार डाला

उप्र : धर्मांतरण की कोशिश को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका को मार डाला

उप्र : धर्मांतरण की कोशिश को लेकर हुए झगड़े में प्रेमिका को मार डाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 16, 2022 4:50 pm IST

लखनऊ, 16 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को कथित तौर पर चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका मुस्लिम प्रेमी उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) पीयूष मोर्डिया ने पत्रकारों से कहा, “घटना मंगलवार रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक लड़की अपने परिवार के साथ आरोपी सूफियान के घर गई थी और जब दोनों परिवार के सदस्य आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपी लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसे वहां से कथित तौर पर धक्का दे दिया।”

जेसीपी ने कहा, “लड़की और आरोपी पड़ोसी थे। दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे।”

पुलिस के अनुसार, सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो वे सूफियान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ।

पुलिस ने मृतका की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

जेसीपी ने कहा, “मृत लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। हमारी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।”

भाषा

जफर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"