उप्र : भगवान शिव के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
उप्र : भगवान शिव के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
सहारनपुर, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक व्यक्ति को भगवान शिव की तस्वीर वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की टिप्पणी से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने और इलाके में तनाव पैदा होने की आशंका थी।
जनकपुरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि लिंक रोड इलाके के पास, भगवान शिव की एक तस्वीर पर एक युवक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
सिंह ने बताया कि जनकपुरी पुलिस थाना क्षेत्र से अजमत आबाद नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शांति भंग करने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
भाषा धीरज सुभाष
धीरज

Facebook


