उप्र : सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ads

उप्र : सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 06:15 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 06:15 PM IST

सहारनपुर, 16 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सराय इलाके के निवासी अरशद को गिरफ्तार किया।

देवबंद थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि महिला की शिकायत पर 25 मई को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अरशद ने शादी का वादा करके उससे दुष्कर्म किया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि अरशद ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत