Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में लगातर तीन दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

Ads

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 06:33 PM IST

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में एक बार दिए से मानसून सक्रीय हो गया है।
  • रायपुर समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है।
  • मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार दिए से मानसून सक्रीय हो गया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के बाद सोमवार को भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का खतरा भी बने रहने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert:मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, बलरामपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।

रायपुर में सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा तापमान

राजधानी रायपुर में हुई बारिश और दिन भर बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में रविवार सुबह बजे तक 3.2 मिमी और शाम तक 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:-