Thana Incharge Transfer Order 2026: थाना प्रभारियों का तबादला, छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल, SP दफ्तर से सूची जारी, देखें

Ads

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। एसपी कार्यालय ने आदेश जारी कर नई पदस्थापना दी है।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 05:25 PM IST

Thana Incharge Transfer Order 2026 in Chhattisgarh || Image- IBC24 NEWS Archive

HIGHLIGHTS
  • तीन थाना प्रभारियों का तबादला
  • झगराखाड़, चिरमिरी और जनकपुर बदले
  • एसपी कार्यालय ने जारी किया आदेश

एमसीबी: छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिले की पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और अफसर व कर्मचारियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। (Thana Incharge Transfer Order 2026) इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के तीन थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक झगराखाड़, चिरमिरी और जनकपुर के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

आदेश के तहत निरीक्षक राकेश कुमार साहू, जो अब फिलहाल रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, उन्हें झगराखाड़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। (Thana Incharge Transfer Order 2026) इसी तरह झगराखाड़ के टीआई वासुदेव परगनिया को चिरमिरी, जबकि चिरमिरी के थाना इंचार्ज एसआई विजय सिंह को जनकपुर थाने की कमान सौंपी गई है। इस आदेश में एसपी कार्यालय ने सभी प्रभावित अफसरों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर आमद देते हुए पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की

Q1. एमसीबी जिले में कितने थाना प्रभारियों का तबादला हुआ?

एमसीबी जिले में तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है।

Q2. राकेश कुमार साहू को कौन सी जिम्मेदारी मिली?

निरीक्षक राकेश कुमार साहू को झगराखाड़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Q3. विजय सिंह की नई पदस्थापना कहां हुई?

चिरमिरी के एसआई विजय सिंह को जनकपुर थाने की कमान सौंपी गई है।